Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, April 3, 2024

आईटीबीपी के निरीक्षक राजपाल की सेवानिवृति को दी भावबीनी विदाई


शिवपुरी
-दूरसंचार वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में निरीक्षक राजपाल सिंह के अधिवार्षिता सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोशन लाल ठाकुर, उप महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी द्वारा शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा निवृत जीवन हेतु उज्जवल भविष्य की कामना की तथा वाहिनी की तरफ से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उल्लेखनीय है कि राजपाल सिंह द्वारा वर्ष 1984 में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में अपनी सेवा की शुरूआत की थी तथा सेवा निवृति तक राजपाल सिंह द्वारा भा.ति.सी.पु बल में लगभग 40 वर्ष की सराहनीय सेवा की गई। राजपाल सिंह नियमानुसार 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर अधिवार्षिता पर दिनांक 31 मार्च 2024 को इस बल से सेवा निवृत हुए। राजपाल सिंह द्वारा अपनी 40 साल की सेवा के दौरान भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की विभिन्न अति कठिन एवं कठिन क्षेत्र की वाहिनियों में शौर्य दृढ़ता एवं कर्मनिष्ठा के साथ ड्यूटियों का निर्वहन किया है, जिसके परिणामस्वरूप इन्हें अनेक नगद पुरस्कार एवं अच्छी प्रवृष्टि से सम्मानित किया गया है।

No comments:

Post a Comment