शिवपुरी- भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में भाग लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में नपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा के द्वारा पार्टी का सदस्यता अभियान चलाए जाने हेतु स्थानीय तात्याटोपे के समीप शिविर लगाया और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा ने आमजन को संबोधित भी किया और बताया कि किस प्रकार से भाजपा पार्टी ने विकासोन्मूलक योजनाऐं संचालित कर हर घर तक पहुंच बनाई है और आमजन की सेवा कर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस दौरान भाजपा की सदस्यता लेने वाले लोगों ने भी पार्टी के कार्यों को सराहा और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में लगाए गए सदस्यता अभियान में शामिल होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा के निर्देशन में लगाए गए इस भाजपा सदस्यता कैम्प में आमजन को जोड़ते हुए यहां 2470 से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई और सभी को उनकी सदस्यता का प्रमाण पत्र भी संबंधित के मोबाईल नंबर के साथ उन्हें वाट्सएप भी की गई ताकि हरेक नागरिक भाजपा से जुड़कर सरकार की अनेकों योजनाओं का लाभ ले सके। यहां भाजपा के सदस्यता अभियान के लगाने के बाद नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में नगर के अनेकों स्थानों पर अलग-अलग कैंप लगाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

No comments:
Post a Comment