Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, January 23, 2025

जितना सम्मान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का भाजपा ने किया कांग्रेस ने अभी तक नहीं किया : बिरथरे






भाजपा ने जिला कार्यालय पर मनाया संविधान गौरव दिवस

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आवन पर संविधान गौरव दिवस का आयोजन प्रदेश में किया गया। इसी क्रम में शिवपुरी में भाजपा कार्यालय कोठी नंबर एक पर गुरुवार को संविधान गौरव दिवस मनाया गया।

जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब एक झूठ को सौ बार बोला जाता है तो यह लोगों की कमजोरी है कि वह उसे सच मान लेते हैं। आज कांग्रेस झूठ पर झूठ बोले जा रही है कांग्रेस यह बताने की कोशिश कर रही है कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति के लोगों से नफरत करती है। भाजपा ने जितना कार्य इस वर्ग के लोगों के लिए किया है वह कांग्रेस ने अभी तक नहीं किया, कांग्रेस ने कभी किसी अनुसूचित जाति के व्यक्ति को राष्ट्रपति नहीं बनाया, एक परिवार को चलाने वाली पार्टी भाजपा के संविधान पर उंगली उठाने का काम कर रही है। 

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पृथ्वीराज जादौन ने किया आभार वीर सिंह सगर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंच पर कोलारस विधायक महेंद्र यादव, हरिहर शर्मा, नेहा यादव, भैया सहाब लोधी, भरत सिंह चौहान, डॉक्टर के एल राय, हरवीर रघुवंशी, विजय शर्मा, नेहा यादव, गायत्री शर्मा,  सोनू बिरथरे, गगन खटीक, दिलीप मुद्गल, हेमंत ओझा, आकाश शर्मा, विपुल जर्मनी, वीर सिंह सगर, लालाराम, यादराम वर्मा, डॉ राकेश राठौर, जितेंद्र राठौर सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा से भरे द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के साथ नवयुक्त जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव का फूल माला पहनकर स्वागत किया।

कांग्रेस को जब-जब मौका मिला उन्होंने संविधान को मिटाने का काम किया : जिलाध्यक्ष जसवंत
भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि संविधान का अगर कोई सच्चा हितैषी है, सच्चा सेवक है एवं संविधान का कोई सम्मान करने वाला है तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा है। विपक्ष के तमाम नेता संविधान की कॉपी जेब में लेकर घूम रहे हैं। मैं अपना संविधान अपने साथ लेकर आया हूं और उसको अपने माथे से लगाता हूं। हमारे देश के प्रधानमंत्री ने जो संविधान को सम्मान दिया है जीवन में अद्वितीय बात है। विपक्ष के लोग संविधान के नाम पर समाज को देश को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उनको समाज जाति मजहब में बांटने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी देश की एकता अखंडता के लिए काम नहीं किया है उन्हें जब-जब मौका मिला है उन्होंने संविधान को मिटाने का काम किया है।

No comments:

Post a Comment