समाज की प्रतिभाओं सहित मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान
शिवपुरी- ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान भृगु की जन्म जयंती आज 12 मई को स्थानीय होटल मातोश्री में भृगुवंशम भार्गव ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में मनाई जाएगी। इस अवसर पर ब्राह्मण बन्धुजनों का सम्मान किया जाएगा साथ ही समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरूस्कृत किया जाएगा।
भृगुवंशम भार्गव ब्राह्मण समाज शिवपुरी के कार्यक्रम आयोजक युवा जिलाध्यक्ष पं.पुरूषोत्तम शर्मा एवं नगर कार्य.अध्यक्ष पं.संतोष शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भृगुवंशम भार्गव ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान भृग की जन्म जयंती आज बड़े उत्साह और उल्लास के साथ स्थानीय होटल मातोश्री में सायं 4 बजे से मनाई जाएगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिजन के रूप में संत नवीनगिरी जी महाराज (खड़ेश्वरी) सिद्धबाबा छत्री रोड़, शिवपुरी, भागवताचार्य कुं.वासुदेव नंदनी भार्गव एवं ज्योतिषाचार्य पं.रामरतन शास्त्री जी खोड़ शिवपुरी रहेंगें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं भगवान भृगु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा, वैदिक वेदाचार्यों का सम्मान, पत्रकारों का सम्मान, नीट, आईआईटी, परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं का सम्मान, शा.सेवा/अशा.सेवा/बैंक आदि में चयनित प्रतिभाओं सहित वर्ष 2025 के समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं जिन्होंने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए ऐसी सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में कार्यकारिणी का गठन एवं पूर्व कार्यकारिणी पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान भी किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में समस्त भृगुवंशम भार्गव ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं.महेश शर्मा, ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ.पं.बी.के.शर्मा, संस्थापक पं.सी.बी.पाण्डे एवं अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती ऊषा भार्गव ने समस्त समाज बन्धुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन सफल बनाने का आह्वान किया है।
No comments:
Post a Comment