शिवपुरी-एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरीतिमा संवर्धन अभियान को मूर्तरूप देने के लिए सर्किल जेल शिवपुरी में गतदिवस पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर अपना घर आश्रम के संचालक रमेश चंद्र अग्रवाल, आर.सी.आर्य जेल अधीक्षक, आर.एस. पाण्डेय उप अधीक्षक तथा संपूर्ण स्टाफ एवं व्यक्तित्व परिष्कार शिविर के दल द्वारा जिला समन्वयक डॉ.पी.के.खरे, शम्भू दयाल पाठक एवं उनके साथ पधारे समाजसेवी के संयुक्त प्रयास से पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के अंतर्गत पीपल, बरगद, नीम, जामुन, गुलमोहर, शीशम, अमलतास, कनेर, सहजन, आदि विभिन्न प्रकार के लगभग 100 पौधे लगाए गए। जेल अधीक्षक ने समस्त स्टाफ को पौधो की सुरक्षा हेतु शपथ भी दिलवाई गई। वृक्षारोपण कार्य वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया गया।

No comments:
Post a Comment