जिला परामर्श दात्री की बैठक कलेक्ट्रेट में हुई सम्पन्न, समस्याओं के निराकरण के निर्देशशिवपुरी- कर्मचारियों की समस्यओं के निराकरण हेतू जिला परामर्श दात्री की बैठक कलेक्ट्रेट में जिलाधीश रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई जिसमें डिप्टी कलेक्टर ब्रजेन्द्र सिंह यादव, ममता शाक्य सहित सभी विभाग प्रमुख एवं सभी मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित हुये। बैठक में राज्य कर्मचारी संघ ने परामर्श दात्री की बैठक आयोजित करने पर जिलाधीश का आभार प्रकट करते हुये कर्मचारियों की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया।
म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा एवं राज कुमार सरैया ने संयुक्त रूप से वताया कि काफी लब्बे समय से विभाग प्रमुखों द्वारा विभागीय परामर्श दात्री की बैठक समय पर आयोजित न होने से कर्मचारियों की समस्याओं का अंबार लग गया है। संघ ने विभागीय परामर्श दात्री की बैठकें आयोजित करने की मांग सहित जिले के समस्त विभागों की 14 सूत्रीय मांगों को बैठक की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के समक्ष रखा। जिन्हे गंभीरता से लेते हुये कलेक्टर शिवपुरी ने सभी विभाग प्रमुखों को कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश बैठक में दिये। कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुनने व त्वरित निराकरण की कार्यवाही किये जाने से समस्त कर्मचारी संघों ने जिलाधीश का आभार प्रकट किया है।
राज्य कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग जिलाधीश से की है। कर्मचारी संघो के जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों मे हिम्मत सिंह सोनकर, दुबे जी बाथम, कौशल गौतम, मनोज भार्गव, पवन अवस्थी, स्नेह रघुवंशी, विपिन पचौरी, अरविन्द सरैया, अशोक कुमार असैया, धीरज सिंह राजपूत, अनिल गुप्ता, तारिक सिद्वकी, ब्रजेश शुक्ला, राजकुमार साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment