शिवपुरी- सांदीपनी विद्यालय शिवपुरी व करैरा में व्याप्त अनियमितता, शिवपुरी के एमिनेंट स्कूल द्वारा डमी एडमिशन व शिक्षा का व्यवसायीकरण किए जाने व प्राइवेट स्कूलों में खटारा वाहन चलाने के विरोध में अभाविप कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा, कार्यवाही की माँग। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी के कार्यकर्ताओं ने नगर मंत्री ऋषभ रघुवंशी के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।जिला संयोजक विक्रम गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभाविप स्कूली शिक्षा में व्याप्त व्यापारीकरण व अनियमितता के खिलाफ है, अभाविप कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर मांग रखी है, कार्यवाही न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की हमारी तैयारी है, प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सांदीपनी विद्यालय शिवपुरी व करैरा के प्राचार्य को हटाने की माँग रखी है। इस दौरान एबीवीपी के मयंक कलावत, हर्ष पंडित, ऋतुराज यादव, अंश शर्मा, प्रशांत राठौर, मोहित रजक, मोहित पंडित, क्षितिज पाठक, आदित्य कलावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से इन मांगों में शिवपुरी सांदीपनी विद्यालय में पिछले वर्ष जो नियम विरुद्ध शाला संचालन शुल्क के नाम पर विद्यार्थियों से उगाही की गई उस राशि का क्या उपयोग किया गया, क्या यह आर्थिक अनियमितता की परिधि में आता है अगर आता है तो जांच कर प्रभारी प्राचार्य को पद से तत्काल हटाया जाए।
नगर में संचालित एमिनेंट स्कूल केवल डमी एडमिशन देता है वहां न तो योग्य शिक्षक है न ही कक्षाएं संचालित होती है ऐसे में एमिनेंट स्कूल केवल फर्जी तरीके से मार्कशीट देने का अड्डा नगर में बना हुआ है ऐसे विद्यालय पर तत्काल कार्यवाही की जावे। जिले भर में प्राइवेट स्कूलों द्वारा जो वाहन चलाए जा रहे है वो कंडम खटारा अव्यथा में पहुंच चुके है फिर भी उनको निरंतर विद्यार्थियों को बैठा कर दौड़ाया जा रहा है, निकट भविष्य में अगर कोई अप्रिय घटना घटित होगी तो कौन जिम्मेदार होगा ऐसे में संबंधित विद्यालयों में जाँच दल गठित कर कार्यवाही की जावे।

No comments:
Post a Comment