सेवाभारती संस्था के द्वारा कृष्ण सज्जा, मटकी फोड़ एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजनशिवपुरी-जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सेवा भारती शिवपुरी के द्वारा लुधावली सेवा बस्ती में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण सज्जा, मटकी फोड़ एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की आरती से किया गया। इस अवसर पर विभाग समन्वयक श्री अर्जुन सिंह दांगी, जिला उपाध्यक्ष श्री उत्तम सिंह कुशवाहा, केंद्र संचालिका बहिन वंदना आदिवासी तथा बस्ती के अनेक गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों ने प्तश्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न रूपों को प्रस्तुत किया, वहीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने उपस्थित जनसमूह को रोमांचित कर दिया। नृत्य प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस बस्ती में काफी लंबे समय से एक संस्कार केंद्र संस्था द्वारा चलाए जा रहा है जिसमें शिक्षा के साथ-साथ किस तरह से बच्चों में संस्कार आए इसका भी ध्यान रखा जाता है, समय-समय पर यहां जागरूकता के कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया जाता है।
No comments:
Post a Comment