जिला कांग्रेस पर जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहणशिवपुरी-जिला शिवपुरी कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से प्राप्त संदेश का वाचन किया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि ब्रिटिश हुकुम रानो से भारत देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी तभी से हम प्रत्येक वर्ष देश की स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए शहीद हुए वीर नौजवानों देशवासियों को याद करते हुए देश की आजादी का जश्न मनाते हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2025 को देश की स्वतंत्रता की 79 भी वर्षगांठ मनाई गई।
इस अवसर पर देश की आजादी के लिए शहीद हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए 15 अगस्त 2025 को प्रात: 9 बजे, दाऊ हनुमंत सिंह कॉलोनी झांसी रोड शिवपुरी में स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के द्वारा झंडा फहराया गया तत्पश्चात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त प्रदेश के नाम संदेश का जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान एवं उपाध्यक्ष राजेश बिहारी पाठक द्वारा वाचन किया गया। अनिल उत्साही द्वारा आजादी के आंदोलन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर संगठन मंत्री राजकुमार बंसल, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि शर्मा, सेवादल अध्यक्ष वीरेंद्र खटीक, सचिव हरीश खटीक, जिला निर्वाचन प्रभारी दिनेश वशिष्ठ, उपाध्यक्ष सरवन लाल धाकड़, सचिव लक्षेन्द्र शर्मा, अशोक गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment