पोहरी विधानसभा अध्यक्ष दीवान सिंह के नेतृत्व में शॉल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मानशिवपुरी/पोहरी- प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्षो की नियुक्ति की जिसमें शिवपुरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल को बनाया गया। जहाँ जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल का मंगलवार को पोहरी नगर में प्रथम आगमन रहा। प्रथम नगर आगमन पर पोहरी विधानसभा अध्यक्ष दीवान सिंह बघेल के नेतृत्व में कार्यालय पर जोशीला स्वागत सत्कार किया गया। जहां जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने सभी का। परिचय प्राप्त किया जिसके बाद स्वागत कार्यक्रम हुआ।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने बताया कि पोहरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी संगठित है अब जमीनी स्तर पर कार्य करने बाले कार्यकर्ताओ के संगठन में अग्रणी स्थान दिया जाएगा। इस दौरान जिले में नगर पालिका में चल रहे भृष्टाचार को लेकर कहा कि अभी अधिकारियों पर गाज गिरी है अब उसमें ओर भी लोगो पर कार्यवाही होनी है अगर ऐसा नही होता है तो आगे की रणनीति आंदोलन के तौर पर रहेगी। जहाँ इस दौरान विधायक कैलाश कुशवाह के साथ-साथ पुर्व जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द चकराना, दीपक प्रधान सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
No comments:
Post a Comment