रामकृष्ण परमहंस आश्रम द्वारा संचालित विवेकानंद नेत्रालय देख कहा अस्पताल हो तो ऐसा, सेवा हो तो ऐसी!शिवपुरी-गत दिवस मप्र शासन की पूर्व कैबीनेट मंत्री एवं शिवपुरी विधायक रही श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया देहरादून पहुंची और यहां श्रद्धेय स्वामी असीमात्मानंद जी के मार्गदर्शन में रामकृष्ण आश्रम द्वारा संचालित विवेकानंद नेत्रालय, देहरादून का अवलोकन करते हुए अनायस ही कहा कि वास्तव में मानव सेवा का विवेकानंद नेत्रालय, देहरादून अद्भुत केंद्र है, आज के व्यावसायिक चिकित्सा युग में जहां इलाज अक्सर महज लेन-देन बनकर रह गया है, वहां इस नेत्रालय को देखकर आत्मा संतुष्ट हो जाती है। यह अस्पताल सेवा, समर्पण और करुणा का जीवंत उदाहरण है।
देहरादून में विवेकानंद नेत्रालय के अवलोकन के दौरान पूर्व कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि यहां का वातावरण स्वच्छ और सौम्य है और प्रत्येक मरीज के प्रति आत्मीयता व संवेदना झलकती है। ग्लूकोमा और रेटिनल विशेषज्ञ डॉ. मानसी पोखरियाल और डॉ. वजिन्दर की सरलता, विनम्रता और निष्ठा ने मन को गहराई से छू लिया। रोगियों के प्रति उनका व्यवहार हमें यह अनुभव कराता है कि सच्चा डॉक्टर वही है जो इलाज के साथ-साथ अपनापन भी दे। विवेकानंद नेत्रालय केवल नेत्र चिकित्सा का संस्थान नहीं, बल्कि यह चिकित्सा तीर्थ है, जहाँ सेवा को धर्म और करुणा को साधना मानकर परमार्थ का कार्य किया जा रहा है। इस पुण्य कार्य के लिए रामकृष्ण आश्रम परिवार और प्रबंधन को हृदय से साधुवाद और धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment