ग्वालियर में होगा 51 हजार सदस्यीय वल्र्ड रिकॉर्ड सुंदरकांड आयोजन हुई घोषणाशिवपुरी- गत दिवस अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के तत्वाधान में बहु प्रतिक्षित संभागीय बैठक ग्वालियर महानगर स्थित सहयोग गार्डन में संपन्न हुई जिसमें मप्र शासन के कैबिनेट ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
अभा जानकी सेना संगठन महासचिव नरेशप्रताप ङ्क्षसह (बॉबीराजा)ने बताया कि विश्व शांति आह्वान के रूप में संभागीय स्तरीय बैठक का आयोजन ग्वालियर महानगर में आयोजित की गई, इस बैठक में मुख्य रूप से ग्वालियर महानगर के वरिष्ठ समाज सेवी,संत जन, व्यापारी जन, जनप्रतिनिधि जन के साथ-साथ ग्वालियर के स्थानीय सैंकड़ों सदस्य शामिल हुए एवं इकाईयों से भी संगठन सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर हजारों जानकी सैनिकों की उपस्थिति में ग्वालियर की पावन धरा पर आगामी दिसम्बर माह में 51 हजार सदस्यीय विश्व शांति सुंदरकांड आयोजन करने का सामूहिक संकल्प लिया गया और सर्वसम्मति से आयोजन दिनांक 20 दिसंबर 2025 शनिवार का दिन सुनिश्चित किया गया।
यह घोषणा मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रधुम्र सिंह तोमर के द्वारा मंच से की गई। इस महा आयोजन के मुख्य आयोजक संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक लक्ष्मीनारायण शिवहरे एवं बैठक को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत द्वारा संबोधित किया गया और आयोजन को सफल बनाने के कार्यों पर चर्चा की। बैठक में 14 सितम्बर को स्थापना दिवस कार्यक्रम इंदौर में आयोजित होने के संदर्भ में भी जानकारी प्रदाय की गई और सभी से मिलकर आह्वान करते हुए स्थापना दिवस भी भव्यता के साथ मनाने का आह्वान किया गया।
.jpeg)


No comments:
Post a Comment