---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, September 12, 2025

बीपीएम जय हिंद मिशन एवं संत रैदास समिति ने गणेश चतुर्थी पर जलपान व हलुवा किया वितरण



शिवपुरी।
शहर की समाजसेवी संस्था बीपीएम जय हिंद मिशन एवं संत रैदास लोक न्यास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर संस्था द्वारा अपने नियत स्थान हंस बिल्डिंग के समीप एक स्टॉल लगाकर संत रैदास समिति की ओर से 5 हजार पानी की पाउच का वितरण किया गया जबकि बीपीएम जयहिंद मिशन संस्था की ओर से रवा का हलुवा वितरण किया गया। श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह कार्यक्रम को देखने आए हजारों श्रद्धालुओं और अनेकों भक्तों ने प्रसादी का आनंद लिया।

इस दौरान बीपीएम जय हिंद मिशन के अध्यक्ष वरिष्ठ जेलर डॉ.व्ही. एस मौर्य, सचिव श्रीमती माया मौर्य एवं संत रैदास लोक न्यास ट्रस्ट के डॉ कपिल मौर्य ने बताया कि लगातार 20 वर्षों से हमारी संस्था द्वारा जनसेवा में चाय,पोहा और चना मसाला, जलपान वितरण किया जा रहा है। और इस वर्ष भी संस्था के द्वारा श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह कार्यक्रम तथा झांकीयो को देखने आए हजारों श्रद्धालुओं और भक्तों को के लिए स्टॉल लगाकर पानी पाउच और हलवा का वितरण किया है। 

वहीं इस अवसर पर बीपीएम जय हिंद मिशन अध्यक्ष रिटा.वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ.व्ही. एस मौर्य, श्रीमती माया मौर्य, संत रैदास लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संजीवनी दांतों का अस्पताल के संचालक डॉ.कपिल मौर्य, लल्ला कुशवाह, नीरज कुमार छोटू, रामलखन धाकड़, जैक एण्ड जिल स्कूल संचालक जहार सिंह रावत, रिटा. कमाण्डेट फैय्याज खान, गोपाल बाथम, पत्रकार मणिकांत शर्मा, राजू यादव, रशीद खान गुड्डू, मणिका शर्मा, तोप चाल गणेश झा, सुशीला जाटव, जानकी धाकड़, सन्नी जाटव, घनश्याम जाटव, राहुल कुमार लिटौरिया, केशव धाकड़, कुबेर धाकड़ सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम समापन पर बीपीएम जयहिंद मिशन संस्था एवं संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए रिटा. जेल अधीक्षक व्ही.एस. मौर्य का श्रीगणेश सांस्कृतिक समिति के मंच से सम्मान किया गया।

No comments: