18 लीटर देशी शराब एवं 1600 किग्रा गुड़लहान किया नष्टशिवपुरी- जिले में अवैध शराब से शराब विक्रय को लेकर आबकारी विभाग के द्वारा जिले के करैरा क्षेत्र में कार्यवाही की गई है जहां कलेक्टर रविन्द्र चौधरी एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वृत्त करैरा प्रभारी के द्वारा अलग-अलग स्थानों से 18 लीटर देशी शराब जब्त करते हुए मौके पर ही कच्ची शराब बनाने की सामग्री 1600 किग्रा गुड़लहान को नष्ट कराया गया और यहां 8 प्रकरण बनाए गए।
बताना होगा कि अवैध शराब कारोबार को लेकर जिला आबकारी विभाग शिवपुरी के द्वारा वृत्त करैरा में बड़ी कार्यवाही की गई है, जहां कलेक्टर रविन्द्र चौधरी एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में जिले के करैरा प्रभारी उप निरीक्षक नीरज त्रिवेदी के द्वारा करैरा क्षेत्रांतर्गत आने वाले क्षेत्र मामोनी खुर्द, तोड़ा पिछोर, सिरसौद गांव, काली पहाड़ी वनभूमि रेंज, काली पहाड़ी श्री ढाबा, अशोक होटल के पीछे पहाड़ी दिनारा में दबिश दी गई और मौके से 18 लीटर देशी/विदेशी शराब एवं 1600 किग्रा गुडलहान एवं 45 किलोग्राम मछुआ लाहन को जप्त किया गया, मौके पर महुआ एवं गुड लाहन का सैंपल लेकर नष्ट किया गया। दबिश कार्यवाही में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) ए एवं 34(1)एफ के कुल 8 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। भविष्य में आबकारी विभाग शिवपुरी द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही सतत् जारी रहेंगी।

No comments:
Post a Comment