मां के दरबार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वस्थ राष्ट्र और सशक्त राष्ट्र का संदेश.शिवपुरी। मानव वेलफेयर सोसायटी मां अम्बे एसोसिएशन द्वारा मां की स्थापना के साथ-साथ मां दुर्गा के दरबार में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता के साथ-साथ श्री गणेश प्रतिमा सजाव प्रतियोगिता भी आयोजित हुई है और इसके साथ ही बुधवार और गुरुवार को विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया है।
गणेश सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेनू सिंघल,द्वितीय मीरा ओझा तृतीय स्थान आयुषी मित्तल ने पाया है वहीं जूनियर ग्रुप में नीतू सिंघल ने प्रथम स्थान,पूर्वी रघुवंशी द्वितीय और पीलू जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को फिजियोथैरेपी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 81 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ प्राप्त किया। जिसमें डॉक्टर स्मिता गोयल, डॉक्टर रवि गोयल एवं डॉ अनिल वर्मा ने नि:शुल्क सेवा प्रदान की । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अज़ाक्स डीएसपी अवनीत शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने की।
गुरुवार को किडनी रोग लिवर और पेट से संबंधित तथा चर्म रोग से संबंधित लोगों की बीमारियों का परीक्षण कर उपचार हेतु उचित परामर्श दिया गया। जिसमें डॉक्टर हृ.स्. सेंगर डॉ, आर पी एस बुंदेला एवं डॉक्टर प्रतीक शिवहरे ने निशुल्क सेवाएं प्रदान की। जिसमें 145 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। उपरोक्त कार्यक्रम मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ संजय ऋषिश्वर एवं अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने की। सीएमएचओ डॉ संजय ऋषिश्वर ने कहा कि जहां भक्ति और शक्ति के साथ डांडिया किया हों जहां मन को शांति मिलती हीं है और शरीर भी स्वस्थ रहता है।

उन्होंने कहा कि मां के दरबार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के स्वस्थ राष्ट्र और सशक्त राष्ट्र का भी यह संदेश हैं डॉ ऋषिश्वर ने इस अनूठी पहल की संस्था के लोगों की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर बीपी ,वेट ,शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच निशुल्क की गई। मानव वेलफेयर सोसायटी मां अम्बे एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्य अतिथि और अतिथि गणों को स्मृति चिन्ह भेंट और अंग वस्त्र तथा माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान मानव वेलफेयर सोसायटी मां अम्बे एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य गण और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment