शिवपुरी। राज्य आनंद संस्थान द्वारा लोगों के जीवन में खुशियां पहुँचाने और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर घर दिवाली अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के माध्यम से दीपावली पर्व पर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच खुशियां बाँटने की पहल की जा रही है। दीपावली भारतीय संस्कृति में आनंद, समृद्धि और एकता का प्रतीक पर्व है। हालांकि कई परिवार ऐसे भी हैं जो सीमित संसाधनों के कारण इस त्यौहार को उत्साहपूर्वक नहीं मना पाते। ऐसे परिवारों तक दीपावली की रोशनी और उत्सव का आनंद पहुँचाने के लिए राज्य आनंद संस्थान ने यह अभियान प्रारंभ किया है।संस्थान के कार्यक्रमों में मदद की भावना को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाता है, जिसके तहत लोग अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तुएं दूसरों की सहायता के लिए प्रदान करते हैं। दीपावली जैसे पर्व पर यह भावना समाज में सहयोग और साझेदारी को मजबूत बनाती है। राज्य आनंद संस्थान के जिला संपर्क व्यक्ति अभय जैन ने बताया कि शिवपुरी जिले में भी इस अभियान के तहत आनंद विभाग क्लब मदद बैंक के अध्यक्ष ब्रजेश सिंह तोमर, मास्टर ट्रेनर साकेत पुरोहित, प्रेम प्रकाश सिरोलिया, रिजवाना खान, अनीता जैन, विजित जैन, आनंदम सहयोगी अवध चौहान, धीरेन्द्र तोमर, राजीव शर्मा, दुर्गेश गुप्ता, अरविंद परमार, शिल्पी भोज सहित अनेक आनन्दक सक्रिय रूप से शहरवासियो से संपर्क कर रहे हैं। वे नागरिकों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे अपने घरों या अन्य स्रोतों से अतिरिक्त वस्तुएँ—जैसे कपड़े, बर्तन, खिलौने, मिठाइयाँ, आतिशबाजी, दीपक, सजावट सामग्री आदि—जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाने में सहयोग करें। इस अभियान के अंतर्गत शिवपुरी जिले के आनंद ग्राम रातौर सहित शिवपुरी जिले के विकास खण्ड पिछोर खनियांधाना कोलारस पोहरी नरवर करैरा बदरवास में जरूरतमंद परिवारों को 'खुशियों की आनंद किटÓ वितरित की जाएगी, ताकि वे भी दीपावली का पर्व आनंदपूर्वक मना सकें।

No comments:
Post a Comment