शिवपुरी- अपने आंचल से झिरी वाले परिवार को सींचने वाली महल कॉलोनी में निवासरत पूज्य माताजी श्रीमती दाना बाई गोयल का भाईदौज के पवित्र त्यौहार के अवसर पर आकस्मिक निधन हो गया। श्री रामभरोसी गोयल (झिरी वालों) के साथ अर्धांगिनी के रूप में सहभागिनी स्व.श्रीमती दाना बाई शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक मिलनसार, व्यवहार के धनी और कुशल मंच संचालक राजेश गोयल, आनंद गोयल, गोविन्द गोयल की पूज्य माताजी थी। पूज्य माताजी स्व.श्रीमती दाना बाई गोयल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। जिला संघ चालक राजेश गोयल की पूज्य माताजी के निधन की खबर मिलने से नगर में शोक का माहौल व्याप्त रहा और अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों का हुजूम महल कॉलोनी निवास पर पहुंचा। रात्रि 7 बजे शहर के मुक्तिधाम में पुत्रगणों के द्वारा अंंतिम संस्कार विधि पूर्ण कर पुण्यात्मा को ईश्वर के श्रीचरणों में समर्पित किया गया।

No comments:
Post a Comment