शिवपुरी-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर यूआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा 1100 दीप प्रज्वलित कर परिसर को आलोकित किया गया। दीपों से जय श्री राम अभाविप यूआईटी का आकर्षक स्वरूप बनाया गया, जिसने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में पदस्थ कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और सबके साथ उत्सव का आनंद साझा किया। इस अवसर पर एबीवीपी कॉलेज अध्यक्ष आयुष दुबे बिजरावन, उपाध्यक्ष मोहित सारस्वत, कुनाल गोस्वामी, सिविल प्रमुख देव समाधिया, आकाश धाकड़, तकनीक महाविद्यालय प्रमुख शौर्य प्रताप राजावत, एसएफएस प्रमुख गिर्राज सिंह परमार, सह प्रमुख नवीन सिंह यादव, सी.आर. जीत शर्मा ,आयुष शर्मा, आदित्य दंडोतिया, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन से पूरे परिसर में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा।

No comments:
Post a Comment