अभा क्षत्रिय महासभा सनातन के प्रदेशाध्यक्ष परिजन हैं कथा के मुख्य यजमानशिवपुरी- जिला मुख्यालय स्थित फिजीकल क्षेत्र में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सनातन के प्रदेशाध्यक्ष रघुराज सिंह परिवार के द्वारा धर्म की प्रभावना को बढ़ाते हुए संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन स्थानीय ऋषि मैरिज गार्डन परिसर में किया गया है। यहां कथा का वाचन प्रसिद्ध श्रीमद् भागवत कथा मर्मज्ञ पं.वासुदेव नंदिनी भार्गव के मुखारबिन्द से किया जाएगा। कथा प्रारंभ से पूर्व कथा यजमान परिवार के द्वारा अपने निज निवास स्थानीय शांति नगर से कथा स्थल ऋषि गार्डन, गायत्री मंदिर के पास फिजीकल रोड़ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाओं पुरुषों बच्चों ने भाग लेकर कलश यात्रा को सफल बनाया। कलश यात्रा पश्चात कथा पूजन करते हुए कथा के प्रथम दिवस की कथा का वृतान्त पं.बाल योगी वासुदेव नंदिनी भार्गव ने अपनी शास्त्रीय संगीत मय शैली में कथा के महत्म का वर्णन श्रवण कराया। कथा प्रतिदिन दो.12 बजे से सायं 5 बजे तक कथा स्थल ऋषि मैरिज गार्डन पर किया जाएगा, अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह कथा यजमान परिवार के द्वारा किया गया है।

.jpg) 
 
.jpg) 
 
No comments:
Post a Comment