मुम्बई की साहित्यिक संस्था कभी कवि ने किया सम्मानशिवपुरी। मुम्बई की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था कभीकवि ने पिछले दिनों बृहत काव्य लेखन प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें देश भर के कवियों की रचनाएं प्राप्त हुईं। इन रचनाओं में से श्रेष्ठ सौ रचनाओं का चयन किया गया। इस प्रतियोगिता में नगर के प्रसिद्ध कवि, नवगीतकार विनय प्रकाश जैन नीरव की रचना भी चयनित की गई और उन्हें काव्यरश्मि सम्मान से सम्मानित किया गया। चुनी गई श्रेष्ठ रचनाओं को पुस्तक काव्याक्षरी (द्वितीय संस्करण) में प्रकाशित किया गया। पुस्तक का विमोचन लखनऊ में उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में सम्पन्न हुआ। कवि विनय प्रकाश जैन नीरव की इस विशिष्ट साहित्यिक उपलब्घि पर कभीकवि संस्था के संस्थापक एवं पुस्तक काव्याक्षरी के प्रधान सम्पादक अनिल सुरेश मिश्र के अलावा म.प्र. हिन्दी साहित्य सम्मेलन इकाई शिवपुरी और श्री रामकिशन सिंहल फाउंडेशन से जुड़े साहित्यकारों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

No comments:
Post a Comment