शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी पुरानी शिवपुरी मंडल में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई तथा प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। यहां मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य पार्टी नेताओं का स्वागत किया गया और एसआईआर के संबंध में आयोजित कार्यशाला में सभी को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।कार्यशाला में जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं एसआईआर कार्यक्रम के जिला संयोजक हरवीर सिंह रघुवंशी, विधानसभा संयोजक मुन्ना लाल कुशवाह और मंडल वक्ता हरिओम राठौर ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर मतदाता सूची का सूक्ष्म अध्ययन कर नए मतदाताओं को जोडऩे और त्रुटियों को सुधारने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर बूथ बीएलओ बूथ अध्यक्ष, बूथ मंत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत बनाना और मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन करना बताया गया। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया।

No comments:
Post a Comment