---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, January 2, 2026

विधायक कप राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामें में झांसी ने ग्वालियर को 8 रनों से हराया


भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक प्रीतम लोधी ने फीता काटकर मैच का  किया शुभारम्भ

शिवपुरी/पिछोर- माधवीराजे सिंधिया की पुण्य स्मृति में अखिल भारतीय विधायक कप राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 2 जनवरी शुक्रवार को विधायक प्रीतम सिंह लोधी तथा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव द्वारा छत्रसाल स्टेडियम में  फीता काटकर किया गया। इस मौके पर अनिल मिश्रा निज सहायक (केन्द्रीय मंत्री सिंधिया), विधायक प्रतिनिधि एवं टूर्नामेंट प्रभारी सुनील लोधी, सौरभ पाठक, गौरव मिश्रा, आशीष चौधरी, करण सिंह लोधी, जगदीश प्रसाद शर्मा, सतीश शर्मा, कपूर लोधी, आदि उपस्थित थे।

विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि पिछोर में यहां बहुत अच्छे-अच्छे खिलाड़ी इस ग्राउंड पर आप लोगों को खेलते हुए दिखेंगे। जिससे नये युवा लोगों को भी इसका अनुभव सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा यहां खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग एवं छोटे महाराज महा आर्यमन सिंधिया भी इस स्टेडियम में लोगों के बीच उपस्थित होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि 5 जनवरी को इस स्टेडियम में महाराज आर्यमन सिंधिया लोगों के बीच आएंगे और सभी मिलेंगे। इस दौरान दोनों टीमों से विधायक एवं जिलाध्यक्ष द्वारा परिचय किया गया। यहां झांसी-ग्वालियर के बीच झांसी नें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, 

टूर्नामेंट का पहला मैच 16-16 ओवर का खेला गया जिसमें झांसी ने पहले बैटिंग करते हुए 16 ओवर में 118 रन बनाए, जिसमें लक्ष्मीनारायण ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली तथा दूसरी ओर ग्वालियर टीम की तरफ से विक्रांत भदोरिया द्वारा सर्वाधिक चार विकेट झटके, झाँसी की ओर से पहली पारी समाप्ति के पश्चात ग्वालियर की टीम खेलने को उतरी जहां बल्लेबाजी करते हुए ग्वालियर की टीम मात्र 111 रन पर ही ढेर हो गई और 8 रनों से टीम पराजित हुई, मैन ऑफ द मैच अमित को दिया गया। टूर्नामेंट की कोमेंट्री मनदीप तिवारी, राकेश शर्मा तथा मातादीन लोधी द्वारा की गई, स्कोरर का कार्य नौशाद वैग तथा विकास कोली द्वारा किया गया, वहीं अंपायर के रूप में मुन्ना खान तथा अटल तिवारी द्वारा अच्छी अंपायरिंग की गई।

No comments: