सायबर सेल ने चोरी/खोये हुये 150 मोबाईल वापिस प्राप्त कर लोगों को वितरित किये गयेशिवपुरी- सायबर सेल ने जिले मे लोगों के खोये हुये मोबाइलों को प्राप्त करने मे बड़ी सफलता हांसिल की है एवं शिवपुरी वासियों को नववर्ष पर खुशियां बांटी। शिवपुरी सायबर सेल द्वारा शिवपुरी जिले के आमजन के 150 मोबाइल कीमती करीबन 28 लाख रुपये के बरामद किये हैं जिन्हें शुक्रवार को सायबर सेल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे आमजन को सुपुर्द किया।
शिवपुरी सायबर सेल द्वारा लोगों के प्राप्त आवेदनों पर खोये हुये मोबाइलों को बापस प्राप्त करने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैं, जिससे लोगों के खोये हुये मोबोइल उन्हें वापस मिल सकें। शिवपुरी पुलिस के सतत प्रयासों से 150 खोये हुये मोबाइलों को वापस प्राप्त करने मे सफलता हांसिल की है। लोगों द्वारा सूचना दी गई थी की उनके मोबाइल अलग-अलग जगह पर अलग-अलग समय अंतराल मे गुम/गिर गये हैं, पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुये एवं सायबर टीम की मदद लेते हुये राज्य के विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा एवं दिल्ली से खोए हुये मोबाइल वापस प्राप्त कर मोबाइल मालिकों को बापस मिल पाये हैं, जिनकी कीमत करीबन 28 लाख रुपये है।
आमजन मे इस बात की खुशी है कि उनके खोये हुए मोबाइल भी मिल सकते हैं और पुलिस द्वारा खोए/गुम हुए मोबाइलों की बरामदी हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। सायबर सेल शिवपुरी द्वारा विगत वर्ष 2025 में भी करीब 700 मोबाइल फ़ोन बरामद कर लोगों को वापिस दिये गये हैं। इस कार्यवाही मे मुख्य भूमिका सायबर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट, सउनि अजय पाल, प्रआर. विकास सिंह चौहान, आर.आलोक व्यास, दामोदर परिहार, मानवेन्द्र गुर्जर, जलज रावत, भूपेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment