---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, January 5, 2026

एमपीसीए अध्यक्ष बनने के बाद शिवपुरी आगमन पर महाआर्यमन सिंधिया की हुई जोरदार आगवानी, जगह-जगह हुआ स्वागत








शिवपुरी आगमन पर सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर, नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, जिला मंत्री मुकेश सिंह चौहान व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल के द्वारा किया गया भव्य स्वागत

शिवपुरी-  मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शिवपुरी पहुंचे महाआर्यमन सिंधिया का शहर में भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर सिंधिया समर्थकों और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, बैंड-बाजे और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। जगह-जगह पोस्टर-बैनर लगाए गए थे, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में नजर आया।
स्वागत के इस क्रम में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर के द्वारा शहर के हृदय स्थल माधवचौक चौराहे पर एमपीसीए अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगरागमन पर महा आर्यमन सिंधिया का जोरदार स्वागत किया गया। यहां बड़ी माला के साथ महा आर्यमन का स्वागत किया गया और सभी ने जोर-शोर से सिंधिया जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पुरानी शिवपुरी नगर मंडल गिर्राज शर्मा के द्वारा एमपीसीए अध्यक्ष महा आर्यमन सिंधिया का भव्य स्वागत अपने सैकड़ों समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया गया यहां अपने हाथों से महा आर्यमन सिंधिया को हाथ पकड़कर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा स्वागत मंच पर लाए और अपने सभी साथियों से परिचय करो हुए बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया, इस माला में महा आर्यमन सिंधिया के द्वारा मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव को भी साथ लेकर फोटो सेशन कराया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही भाजपा जिला मंत्री मुकेश सिंह चौहान के द्वारा भी एमपीसीए अध्यक्ष बनने के बाद शिवुपरी नगर में प्रथम आगमन पर महा आर्यमन सिंधिया का जोरदार स्वागत किया गया यहां स्वागत मंच पर महा आर्यमन सिंधिया के आगमन के साथ ही जोरदार आतिशबाजी हुई और माल्यार्पण करते हुए भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुद्गल के द्वारा गुलाब के फूलों की बड़ी माला के साथ एमपीसीए अध्यक्ष महा आर्यमन सिंधिया का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिलीप मुदगल के द्वारा पोहरी विधानसभा में अपने भाईदौज के रूप में बहिनों से सतत संपर्क के रूप में की जा रही जनसेवा और केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के विकास कार्यों से भी अवगत कराया। इसके साथ ही एमपीसीए अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया के आगमन पर कई स्थानों पर उन्हें शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट किए गए तथा समर्थकों ने 'सिंधिया जिंदाबादÓ के नारे लगाए, इसके साथ ही शहर के हजारों लोगों में उत्साह का माहौल नजर आया।

No comments: