---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, January 2, 2026

सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर सेन समाज शिवपुरी की बैठक आयोजित


शिवपुरी।
सेन समाज शिवपुरी द्वारा गुरुवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तात्या टोपे पार्क में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सेन समाज के वरिष्ठजन द्वारा बताया कि सम्मेलन के लिए जल्दी तारीख का निर्णय लिया जाएगा और पंजीयन सहित अन्य तैयारियां जल्द शुरू कर दी जाएगी। बैठक में सभी लोगों कि सहमति से सामूहिक विवाह सम्मेलन के संरक्षक सुरेश सेन नरैयाखेड़ी वाले, संयोजक अशोक सेन बछौरा वाले, महामंत्री कैलाश सेन महते वाले, अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सेन (बी.के.) बीलारा वाले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन सेन बड़ा कुआं, उपाध्यक्ष राजू सेन टेशन वाले, कोषाध्याय रिंकू सेन लश्करी, उप कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सेन मेहमदपुर वाले, संगठन मंत्री दौलतराम सेन ठागोसा वाले, सचिव सत्य प्रकाश सेन लाला बड़ा कुआं, उप सचिव नरेंद्र सेन बछौरा वाले नियुक्त किया गया है। बैठक में नारायण सेन नानक, धनीराम सेन धन्नू, रमेश सेन ठर्रा, शिवदयाल सेन, सुरेश सेन मड़ीखेड़ा वाले, मातादीन सेन, गोविन्द सेन, केशव सेन , अशोक सेन हर्रई , निरपत सेन, मनीष सेन, रमेश सेन, कैलाश सेन, अशोक सेन, सोनू सेन बड़ा कुआ रामकुमार सविता, जयराम सेन, पुरुषोत्तम सेन, मदन सेन, लालचंद सेन, सत्यप्रकाश सेन, महेश सेन, दीपक सेन, नरेंद्र सेन, राजू सेन, ग्यासी सेन, विनोद सेन, कैलाश सेन, मंंगल सेन, रमेश सेन सहित समाज के सैकड़ों प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

No comments: