---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, January 2, 2026

गौसेवा करते हुए भाजपा जिला मंत्री मुकेशसिंह चौहान ने मनाया केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का जन्मदिन




बाणगंगा निराश्रित गौसेवा आश्रम पहुंचकर की गौसेवा, खिलाया हरा चारा

शिवपुरी- अंचल के विकास के मसीहा गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से सांसद व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज साहब ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में संपूर्ण जिले भर में मनाया गया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा मुकेश सिंह चौहान के द्वारा गौसेवा करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री मुकेश सिंह चौहान के द्वारा अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्थानीय छत्री रोड़ स्थित बाणगंगा निराश्रित गौसेवा आश्रम पहुंचे और यहां पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, आकाश राठौर आदि के साथ मिलकर यहां गौशाला में मौजूद गायों की सेवा की गई और उन्हें हरा चारा खिलाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री मुकेश सिंह चौहान के द्वारा गौशाला पहुंचकर गौशाला का भ्रमण किया और यहां मौजूद गायों की देखरेख करते हुए गौसेवा की गई। इस दौरान गौशाला में मौजूद गायों के बीच पहुंचकर उन्हें हारा चारा खिलाया गया और गाय के बछड़ों को अपनी गोद में लेकर भाजपा जिला मंत्री मुकेश सिंह चौहान के द्वारा सेवा की गई। इस अवसर पर सभी ने गौसेवा करते हुए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुख-समृद्धि, दीर्घायु होने की प्रार्थना की और गौ सेवा पश्चात सभी ने बाणगंगा मंदिर के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस दौरान बाणगंगा के निराश्रित गऊ माता की सेवा साथ-साथ मौजूद अन्य पशुओं की भी सेवा की गई।

No comments: