केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में की जनसेवा
शिवपुरी- भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल के द्वारा पोहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रघुनाथपुर आदिवासी बस्ती में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्म दिवस पर सेवा संकल्प दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सभी ने मिलकर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के जन्मदिन पर केक काटा एवं मौजूद आदिवासी परिवारजनों की सुध लेते हुए उन्हें सर्दी से बचाव हेतु गरम कंबलों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल के द्वारा जननायक श्रीमंत महाराज साहब ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिवस के उपलक्ष में पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर आदिवासी बस्ती में इन दिनों पड़ रही सर्दी को ध्यान में रखते हुए सेवा संकल्प मनाते हुए सैकड़ों परिवारों को सर्दी से बचाव हेतु गरम कम्वलों का वितरण किया गया। इसके अलावा सेवा कार्य के रूप में भाई दूज मनाते हुए ग्राम रघुनाथपुर की आदिवासी बहिनों से टीका लगवाकर उन्हें साड़ीयों का वितरण भी किया गया। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल के द्वारा सभी समाज की बहनों से टीका लगवाकर पैर छूकर उपहार स्वरूप साड़ी भेंंट करने करते हुए आर्शीवाद प्राप्त किया।


No comments:
Post a Comment