---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, January 2, 2026

पोहरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन सेवा भाव के तौर पर मनाया


पार्षद राजकुमारी-शैलेन्द्र धाकड़ ने आदिवासी बस्ती में बांटे गर्म ट्रेकशूट,प्रसूताओं के लिए कंबल किये भेंट

शिवपुरी/पोहरी-जिले में केंद्रीय दूरसंचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री भारत सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन सिंधिया समर्थक व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवाभाव के तौर पर मनाया गया है। जहा इसी क्रम में पोहरी क्षेत्र में श्रीमंत सिंधिया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।

जहां पोहरी क्षेत्र में वार्ड 10 पार्षद श्रीमती राजकुमारी-शैलेन्द्र धाक? द्वारा जाखनोद आदिवासी बस्ती में पहुँच आदिवासी परिवारों के बच्चो को गर्म कपड़े (ट्रेक शूट) वितरित किये है जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी पहुँच अस्पताल प्रवंधन को प्रसूताओं हेतु कंबल भेंट किये है। बता दे कि पार्षद राजकुमारी-शैलेन्द्र धाकड जीवनकाल से ही समाजसेवी के तौर पर क्षेत्र में कार्यरत है और लगातार आमजन के लिए सहयोगार्थ कार्य कर रही है। श्रीमंत सिंधिया के जन्मदिवस पर करीब एक सैकड़ा परिवारों के लिए ट्रेकशूट बांटे है जिससे कड़ाके की ठंड में लोगो को राहत मिल सके। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी परिवारों के साथ केक काटकर महाराज सिंधिया का जन्मदिवस मनाया गया। जहा इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढाबा देने के उद्देश्य से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत अशोक का पौधा रोपा गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, बीएमओ डॉ दीक्षांत गुधेनिया, नगर परिषद अध्यक्ष रश्मि-नेपाल वर्मा, उपाध्यक्ष कृष्णलता-संजीव शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि रिंकू देशमुख, बंटी राजे, पप्पन खान, कविता-भूपेंद्र आदिवासी, रमेश यादव, भाजपा नेता कुलदीप शर्मा, विनीता-लक्ष्मीनारायण खटीक सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments: