---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, February 21, 2026

पोहरी में सिद्धिविनायक समिति की बैठक हुई सम्पन्न, 12 मार्च को होगा नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन


12 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारीयो का लिया जायजा, 21 जोड़ें बंधेंगे वैवाहिक परिणय सूत्र में

शिवपुरी/पोहरी-पोहरी में आज सिद्दी विनायक समिति द्वारा टीवीएस शोरूम पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समिति अध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में बैठक संपंन्न हुई।

पोहरी में सिद्धिविनायक समिति द्वारा लगातार 11 बर्षो से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है बही इस बर्ष भी समिति द्वारा आगामी 12 मार्च को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसे लेकर समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति द्वारा विभिन्न क्रियाकलापो को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। समिति द्वारा इस बर्ष 21 जोड़ो का बांके विहारी मैरिज गार्डन पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में महेश शर्मा गवालीपुरा, गिर्राज राठी, गिर्राज गुप्ता पवन गुप्ता, एसके गुप्ता, किशन राठी, ईश्वरलाल रावत, सरवन कुशवाह, गिर्राज सिंघल, धर्मेंद्र जैन किलवानी बाले, राम गोयल, प्रफुल्ल महेश्वरी, जगदीश गुप्ता, मनोज रावत, पप्पू सोनी, आविद खा, पंडित रामनिवास भार्गव सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

No comments: