---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, February 21, 2026

अवैध रूप से खनिज परिवहन को लेकर खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास ने की कार्यवाही


औचक निरीक्षण में पकड़े दो ओवरलोड हाइवा किए जब्त

शिवपुरी। जिले में अवैध खनिज परिवहन पर लगाम कसने के लिए खनिज विभाग लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में गत दिवस खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास द्वारा पिछोर रन्नौद क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिससे खनिज माफियाओं में हड़कंप की स्थिति बन गई। निरीक्षण के दौरान ग्राम राजापुर घाटी पर खनिज परिवहन में लगे कई वाहनों की गहन जांच की गई।

खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास ने मौके पर ही वाहनों के दस्तावेज, रॉयल्टी पर्ची एवं लोड क्षमता का सूक्ष्म परीक्षण कराया। जांच में जो वाहन नियमों के अनुरूप पाए गए, उन्हें औपचारिक जांच उपरांत छोड़ दिया गया, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि विभाग की कार्रवाई निष्पक्ष और पारदर्शी है। हालांकि, जांच के दौरान दो हाइवा वाहन एक 12 चक्का एवं एक 10 चक्का क्षमता से अधिक एम-सैण्ड का परिवहन करते हुए पाए गए। ओवरलोडिंग की पुष्टि होने पर दोनों वाहनों को तत्काल थाना रन्नौद की सुरक्षा में सुरक्षार्थ रखवाया गया है। इन मामलों में नियमानुसार प्रकरण तैयार कर अर्थदंड निर्धारण हेतु कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित करने की प्रक्रिया प्रारंभकर दी गई है। खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास की त्वरित कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि अवैध खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

No comments: