---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, February 21, 2026

पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह के अथक प्रयासो से पोहरी विधानसभा क्षेत्र में करो?ो रूपये की स?कों की मिली सौगात


शिवपुरी/पोहरी-
पोहरी विधानसभा क्षेत्र 24 के विधायक कैलाश कुशवाह के अथक प्रयासों के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा बजट में पोहरी विधानसभा क्षेत्र को करोड़ो रूपये के विकास कार्यो की सौगात मिली है जिसे लेकर स्थानीय लोगो ने क्षेत्रीय विधायक का धन्यबाद भी ज्ञापित किया है। बता दे कि इन निर्माण कार्यो को लेकर विधायक कैलाश कुशवाह लगातार पत्राचार किया साथ ही धरने आंदोलन तक किये जिसके बाद यह सौगात मिली है।

157.28 करोड़ रुपये की लागत से पुल व सड़क का होगा निर्माण
विधायक कैलाश कुशवाह के प्रयासों से मध्यप्रदेश के बजट में पोहरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत  विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 157.28 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। पोहरी विधानसभा में 6 विकास कार्यों को बजट में मंजूरी मिली है। जिसमें पिपरसमा से बिलौआ मार्ग व्हाया छर्च 63 किलोमीटर (63करोड़),मगरौनी-नरवर के बीच सिंध नदी पर जलमग्नीय पुल का निर्माण  (35.91 करोड़),  मगरोनी तिराहा से अस्पताल होते हुए बस स्टेंड तक सी.सी. रोड 0.8 किलोमीटर (1.0 करोड़), गोवरा से गोंदरी मार्ग 2 किलोमीटर (1.77 करोड़), झिरी बस स्टैण्ड से मुस्लिम बाजार होतु हुए नगर रोड़ तक मार्ग 2 किलोमीटर (2.01 करोड़), सतनवाड़ा-नरवर मार्ग के कि.मी. 14/4 सिंध नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य (54.38 करोड़) कुल 157.28 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त स्वीकृतियों से क्षेत्र में सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों को गति मिलेगी तथा आवागमन की सुविधा सुदृढ़ होगी।

इनका कहना है
आपको ज्ञात हो कि एक वर्ष पूर्ब मेरे द्वारा छर्च रोड के लिए हाइबे पर धरना प्रदर्शन किया था ओर लगातार इस रोड के ओर क्षेत्र के विकास के लिए पत्राचार कर अवगत करा रहा था। पोहरी विधानसभा सहित शिवपुरी जिले के लोगो की हमेशा आवाज उठाता रहूंगा।।
कैलाश कुशवाह
विधायक, पोहरी, जिला शिवुपरी

No comments: