कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने बजट पर डाला विस्तृत प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन ने भी बजट को समझायाशिवपुरी- केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की और व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बजट की प्रमुख बारीकियों और विभिन्न वर्गों के लिए इसके संभावित लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि बजट गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों के लिए कितना उपयोगी है।
बैठक में व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेंद्र जैन ने बजट के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है तथा व्यापार और उद्यम को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की गई हैं।
इसके अलावा कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी.पवन जैन के द्वारा भी बजट को उपस्थितजनों के बीच बड़ी बारीकियों से समझाया गया कि किस प्रकार से महिला, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूक्ष्म, लघु उद्योग और अन्य क्षेत्रों के लिए केन्द्र सरकार का यह बजट लाभकारी साबित होकर 2047 के विकसित भारत में अग्रणीय बनेगा, इस पर प्रकाश डाला। इसके अलावा कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन जैन ने ्रबजट को व्यापारी वर्ग के लिए फायदेमंद बताया और कहा की यह बजट देश के विकास के लिए हैं।
केन्द्रीय बजट पर व्यापारिक संवाद कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेन्द विरथरे ने कहा कि यह कोई चुनावी बजट नही हैं प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट में जो प्रावधान रखे हैं वह विकासशील भारत को 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सहायक होंगे।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि इससे पूर्व सभी मंचा सीन अतिथियों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की कार्यक्रम का संचालन कैट के महामंत्री सौरभ सांखला ने किया।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री योगेंद्र रघुवंशी ने किया। केन्द्रीय बजट 2026-27 पर भाजपा द्रारा आयोजित व्यापारिक संवाद में कैट के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र जैन,जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव,पूर्व विधायक नरेंद्र विरथरे,महामंत्री लवलेश जैन,योगेंद्र रघुवंशी,के पी परमार,जिला उपाध्यक्ष नवाब सिंह कुशवाहा,गोपाल पाल,सालिकराम कुशवाहा,सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता,हरिओम राठौर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा,हरवीर सिंह रघुवंशी,जिला मंत्री नीरज तोमर,अवतार सिंह,डॉ रश्मि गुप्ता,दीपा बंसल कैट के जिला अध्यक्ष गंगाधर गोयल,सौरभ सांखला,मुकेश मगरोनी,राजेंद्र राठौर,प्रशांत राठौर,जिले के सभी मंडलो के अध्यक्ष गण एवं अन्य भाजपा के कार्यकर्त्ता एवं व्यापारी प्रतिनिधि गण भी उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment