---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 9, 2026

जीवन में भक्ति का रंग चढ़ जाए तो फिर किसी और रंग की जरूरत ही नहीं : डॉ.गिरीश जी महाराज



श्रीमद् भागवत कथा में भक्ति के रूप में भक्त प्रहलाद की कथा का सुनाया वृतान्त

शिवपुरी- इस मनुष्य जन्म को सार्थक करना है तो इस पर भक्ति का रंग चढ़ा लो और यह रंग ऐसे ही नहीं चढ़ेगाइ सके लिए परमार्थ के कार्य करने होंगें, मनुष्य को सेवा, दया, करूणा, परोपकार और पुण्य फलदायी जैसे कार्यों से भक्ति का रंग ही मानव जीवन पर चढ़ गया तो फिर किसी और रंग की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, इसलिए भगवान स्वयं कहते है कि वह भक्त की भक्ति में विद्यमान है और उन्हें प्राप्त करने के लिए अपने हृदय के भाव को जानो, निश्चित रूप से यह जीवन सार्थक हो जाएगा। 

भक्त और भक्ति का यह अनूठा संगम देखने को मिला स्थानीय शहर से करीब 10 किमी दूर स्थित अति प्राचीन श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर प्रांगण में जहां श्रीबांकड़े बिहारी शिक्षा एवं विकास समिति शिवपुरी के तत्वाधान में व्यासपीठ से प्रसिद्ध श्रीमद् भागवत कथा मर्मज्ञ डॉ.गिरीश जी महाराज के मुखारबिन्द से कथा पाण्डाल में आयोजित अष्टोत्तरशत श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस कथा का वृतान्त श्रवण कराया जा रहा था। कथा में भक्त प्रहलाद की भक्ति का बड़े ही सरल शब्दों में व्याख्यान पूज्य महाराजश्री ने सुनाया और सभी श्रद्धालुओं से भक्त प्रहलाद की भांति भक्ति करने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर कथा प्रारंभ से पूर्व श्रीमद् भागवत कथा पूजन कथा यजमान प्रधान यजमान श्रीमती किरण-पं. घनश्याम उपाध्याय एवं यज्ञ यजमान श्रीमती नीतू-प्रकाश सोनी नगर अध्यक्ष, बजरंग दल संगठन शिवपुरी के द्वारा किया गया, इसके साथ ही यजमान के रूप में श्रीमती हेमलता-रघुवीर रावत अध्यक्ष जनपद पंचायत शिवपुरी, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव यजमान के लाभार्थी श्रीमती प्रेमदेवी-महेश शिवहरे, भगवान श्रीगोवर्धन पूजन के यजमान श्रीमती हेमलता-पं.मुकेश पाराशर एवं श्रीरूकमणी मंगल विवाह के यजमान श्रीमती प्रियंका-गिरजेश श्रीवास्तव पटवारी के द्वारा भी कथा प्रांगण में शामिल होकर कथा पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। 

इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि आदि के द्वारा भी कथा पाण्डाल में पहुंचकर कथा को श्रवण किया गया। समस्त धप्रेमीजनों से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह कथा यजमान परिवार के द्वारा किया गया है।  

No comments: