जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रहे मौजूदशिवपुरी-अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला शिवपुरी अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रभारी महेश मधुरिया के द्वारा जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा शिवपुरी के चयन हेतू रायशुमारी के लिए गुना बायपास चौराहे पर स्थित जिला कांग्रेस कार्यलय शिवपुरी पर उपस्थित होकर रायशुमारी की।
जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी पर सर्वप्रथम परम पूज्य माता रमाबाई भीमराव अंबेडकर जी के जन्म दिवस पर अनुसूचित जाति कांग्रेस शिवपुरी प्रभारी महेश मधुरिया एवं जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर की विशेष उपस्थिति में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धानवत होकर पुष्पांजलि अर्पित की तत्पश्चात अनुसूचित जाति कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के इच्छुक उम्मीदवारों ने अपने बायोडाटा प्रस्तुत किये।
चुनाव में पांच लोगों द्वारा दावेदारी की गई जिनके नाम इस प्रकार है दयालु जाटव, दीपक अहिरवार, अशोक बेडिय़ा, अशोक सगर, आकाश परिहार, जिला प्रभारी महेश मधुरिया द्वारा अपनी उद्बोधन में बताया गया कि इन पांच उम्मीदवारों में से सशक्त उम्मीदवार को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा जो भाजपा से सीधी लड़ाई लड़ सके और अनुसूचित जाति के अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर उनके मत को कांग्रेस पार्टी की तरफ परिवर्तित कर सके।

No comments:
Post a Comment