---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, February 11, 2026

एक ही रात में दो घरों को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, करोड़ों के जेवरात सहित नगदी ले गए चोर


मौके पर पहुंचे एसडीओपी, पुलिस जांच में जुटी

शिवपुरी- जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्रांतर्गत आने वाले थाना इंदार क्षेत्र में एक ही रात्रि में अज्ञात चोर गिरोह के द्वारा दो घरों को निशाना बनाया गया और यहां करोड़ों रूपये के गहने जिसमें 1 किलो सोने के आभूषण तो ढाई किलो चांदी के गहने सहित करीब 20 लाख रूपये नगदी चोर चुराकर ले गए। इस बड़ी चोरी की वारदात को लेकर मौके पर एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा मौके पर पहुंचे और मामले की विवेचना में पुलिस टीम जुट गई। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार फरियादी परिजन आशीष रघुवंशी ने बताया कि बीते रोज परिवार के सभी सदस्य रात करीब 12 बजे सो गए थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में घुसे और एक कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखे तीन बक्सों के ताले तोड़ दिए। इनमें रखी 17 सोने की अंगूठियां, 3 सोने के हार, 4 सोने की चेन, पुरानी सोने की मोहरें और करीब दो किलो चांदी के जेवरात ले गए। बताया गया है कि करीब 50-60 तोला सोना नया था, जबकि लगभग 50 तोला सोना पुश्तैनी था, जिसे एक ही स्थान पर रखा गया था। आशीष रघुवंशी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में मक्का बेचकर 15 लाख रुपए घर में रखे थे। इसके अलावा करीब 5 लाख रुपए पहले से घर में मौजूद थे। इस तरह चोर कुल 20 लाख रुपए नकद भी अपने साथ ले गए। 

यहां बता दें कि जिस घर में यह चोरी की वारदात हुई है उसमें फरियादी चंद्रप्रकाश रघुवंशी के तीन बेटे हैं जिनमें देवेंद्र, महेंद्र और विशाल शामिल है यह तीनों ही विवाहित हैं और उनके बच्चे हैं। एक पुत्र देवेंद्र गुना में पटवारी हैं। इसी कारण तीनों भाइयों की पत्नियां और बच्चे पढ़ाई के लिए गुना में रहते हैं। वहीं महेंद्र और विशाल गांव में अपने पिता चंद्रप्रकाश रघुवंशी, माता तथा दादा-दादी के साथ रहते हैं। परिवार के पास कुल 130 बीघा उपजाऊ कृषि भूमि है। इसी दौरान रात में चोरों ने गांव के ही रामवीर सिंह रघुवंशी के घर को भी निशाना बनाया। परिजन शिवकुमार रघुवंशी के अनुसार, चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 12 तोला सोने के जेवरात, लगभग 500 ग्राम चांदी के आभूषण और 3 से 4 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रार एवं इंदार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

No comments: