---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, February 11, 2026

पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने किया सरकुला डैम का निरीक्षण


कहा डैम के निर्माण से क्षेत्रीय विकास में होगी महत्वपूर्ण भूमिका

शिवपुरी-पोहरी नगर में लगभग 226 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सरकुला मध्यम सिंचाई परियोजना (सरकुला डेम) का निरीक्षण बुधवार दोपहर क्षेत्रीय विधायक कैलाश कुशवाह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डेम स्थल पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि बहुप्रतीक्षित सरकुला मध्यम सिंचाई परियोजना पूर्ण होने के बाद पोहरी क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस परियोजना से पोहरी सहित आसपास के 28 गांवों में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित होगी तथा क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि डैम निर्माण कार्य पूर्व में बंद था, जिसके बाद संबंधित निर्माण कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में निर्माण कार्य प्रगति पर है और परियोजना के वर्ष 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है।

No comments: