---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, February 11, 2026

कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ ने पोहरी में सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण


शिवपुरी-
शिवपुरी-श्योपुर मार्ग पर प्रगतिरत सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य के संबंध में प्राप्त शिकायत के उपरांत कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ ने बुधवार को पोहरी पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। सड़क चौड़ीकरण कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने हेतु पूर्व में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाकर मार्ग को खाली कराया गया था। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर ने संबंधित दुकानों की रजिस्ट्री के आधार पर पैमाइश कराते हुए वास्तविक स्थिति का परीक्षण किया तथा सीमांकन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार निशा भारद्वाज, राजस्व निरीक्षक, पटवारी तथा नगर परिषद का अमला भी उपस्थित रहा। अधिकारियों द्वारा मौके पर दस्तावेजों का मिलान कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

No comments: