विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्विज, स्केचिंग और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजनशिवपुरी-प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शिवपुरी में आज 28 फरवरी विज्ञान दिवस उत्सव 2026 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पवन श्रीवास्तव, विशेष अतिथि वक्ता डॉ पुष्पेंद्र सिंह कृषि वैज्ञानिक शिवपुरी कार्यक्रम संयोजक डॉ विकास, डॉ मंजू वर्मा, सहसंयोजक डॉ नैंसी मौर्य द्वारा सरस्वती मूर्ति पर माला अर्पण कर किया गया।
कार्यक्रम मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलोजी, भोपाल द्वारा वित्तपोषित है। इस अवसर पर भोपाल द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण छात्रों को दिखाया गया। कृषि वैज्ञानिक अधिकारी द्वारा कृषि में विज्ञान की आवश्यकता पर जोर दिया तथा हमारे जीवन में विज्ञान के महत्व को समझाया तथा वैज्ञानिक सोच समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य द्वारा आज विज्ञान दिवस बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी इस पर अपने विचार व्यक्त कर विज्ञान दिवस की मूल अवधारणा के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। प्रधानमंत्री कॉलेज में विज्ञान दिवस का आयोजन 9 एवं 10 मार्च को भी किया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इसमें विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई तथा ऑनलाइन क्विज, स्केचिंग और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment