---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 15, 2026

एनीमिया के कारण, लक्षण व निदान को लेकर किया जागरूक


एनीमिया जागरूकता दिवस मनाया गया

शिवपुरी। विश्व एनीमिया जागरूकता दिवस के मौके पर बच्चों के अभिभावक और नर्सिंग स्टाफ को जागरूक किया गया। इस दौरान एनीमिया के कारण लक्षण और उसके निदान के उपाय बताए गए।

विश्व एनीमिया जागरूकता दिवस एसआरवी सेम मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के चिल्ड्रेन वार्ड में शिवपुरी बाल एकेडमी द्वारा यह दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में डॉ प्रियंका गर्ग विभागाध्यक्ष बाल रोग विभाग, सह प्राध्यापक डॉ शम्मी जैन, डॉ राजेंद्र सिंह पवैया सचिव शिवपुरी बाल एकेडमी एवं डॉ विवेक धाकड़ बाल रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय शिवपुरी उपस्थित रहे। सभी विशेषज्ञों ने वॉर्ड में भर्ती बच्चों एवं उनके अभिभावकों कार्यरत नर्सिंग स्टॉफ से एनीमिया के कारण, लक्षण एवं निदान के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा करके उन सभी एनीमिया के बारे में जागरुक कर एनीमिया जागरूकता दिवस मनाया।

No comments: