जिला कांग्रेस कार्यालय पर होगा जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनशिवपुरी-मध्यप्रदेश सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश भार्गव के मुख्य आथित्य एवं राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह यादव के विशिष्ट आथित्य में, जिला सेवादल कांग्रेस शिवपुरी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज 22 फरवरी 2026 रविवार को दोपहर 2:30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी पर आयोजित होगा।
जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी 2026 को दोपहर 2:30 बजे से आयोजित होने वाले जिला कांग्रेस सेवादल के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में सेवादल साथी एवं कांग्रेसजन शामिल होंगें। यहां जिला शिवपुरी कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के निर्देशन में,संगठन महासचिव संजय चतुर्वेदी की उपस्थिति एवं जिला सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र खटीक की अध्यक्षता में, जिला शिवपुरी सेवादल कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन गुना बाईपास चौराहे पर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी पर दोप.2:30 बजे से आयोजित होगा।
जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, विधायक पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण एवं ग्रामीण अध्यक्ष उनके पदाधिकारी एवं जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष गण एवं उनके पदाधिकारी समस्त पार्षद गण एवं पार्षद प्रत्याशी, समस्त जिला पंचायत जनपद पंचायत सदस्य, पंच- सरपंच, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, पिछड़ा वर्ग विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, आदिवासी कांग्रेस, विधि विभाग एवं समस्त मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों और नागरिकों से आग्रह किया है कि वह कांग्रेस कार्यालय पहुँचकर कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भाग लें।


No comments:
Post a Comment