---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 2, 2026

सायबर जागरूकता अभियान के तहत सायबर सुरक्षा व सायबर फ्रॉड को लेकर पुलिस ने कियसा जागरुक


शिवपुरी-
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह (एनसीएसएएम) का विशेष अभियान आयोजित कराये जाने के संबंध में प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम में सायबर अपराधों के प्रति जागरूकता के संबंध में विचार रखा है, इसके अतिरिक्त गृह मंत्री भारत सरकार द्वारा भी सायबर अपराधों के प्रति सजग रखने हेतु विभिन्न माध्यमों से सायबर जागरूकता कैंपेन चलाये जाने की बात कही है, के संबंध में सायबर जागरूकता माह अक्टूबर अभियान चलाया जा रहा है जिस हेतु पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा उक्त अभियान को सार्थक करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिस तारतम्य सायबर सेल प्रभारी शिवपुरी द्वारा शासकीय कन्या स्कूल नरवर में पहुँचकर छात्र-छात्राओं को भविष्य में आने वाली कठिनाइयो का सामना कर अपने लक्ष्य प्राप्ति करने एंव वर्तमान बदलते डिजिटल परिवेश को सजगता के साथ उपयोग करने के दिशा-निर्देश प्रदान किये एंव सायबर सेल प्रभारी शिवपुरी द्वारा अपने अनुभव छात्र-छात्राओं के साथ साझा कर उनके प्रश्नों के उत्तर देकर छात्र-छात्राओं की जिज्ञासा का निवारण किया। इसी कार्यक्रम के तहत नवर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय यादव द्वारा छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध जैसे-वित्तीय धोखाधडी (डिजिटल अरेस्ट, एपीके फाईल), सोशल मीडिया अपराध, इत्यादी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।

No comments: