---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 2, 2026

टूर्नामेंट खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका देते हैं : प्रहलाद भारती



ग्रामीण क्षेत्रों में टैलेंट की कोई कमी नहीं

शिवपुरी/पोहरी-विधानसभा पोहरी के ग्राम नयागांव आनंदपुर, बैराड़ में जय बजरंग क्लब नयागांव आनंदपुर द्वारा ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व विधायक व पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने फीता काट कर किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री भारती ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण इलाकों के कई खिलाड़ी आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। शुभारंभ के मौके पर आयोजन समिति के पदाधिकारी नारायण सिंह रावत (पूर्व सरपंच), गणेश धाकड़ (उप सरपंच), दामोदर रावत, भरत परिहार (सरपंच), लखन रावत, श्रीलाल रावत, लक्ष्मण पटेल, देवेंद्रपुरी गोस्वामी, श्रीनिवास परिहार आदि ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों टीम के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। प्रथम मैच शास.टीचर्स 11 और प्रायवेट टीचर्स 11 के बीच टॉस कराया। जिसमें प्रायवेट टीचर्स 11 ने टॉस जीता और शास.टीचर्स 11 ने बल्लेबाजी की। इस अवसर पर डॉ हाकीम यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता धीरा रावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार धाकड़, पूर्व सरपंच कल्याण सिंह यादव, विनोद मड़ेनिया, लोकेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments: