शिवपुरी। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड शिवपुरी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड 37 के सहयोग से जल शक्ति से नव भक्ति अभियान के तहत सोमेश्वर महादेव मंदिर सुभाष कॉलोनी स्थित प्राचीन कुआं पर जल पूजन एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजन के बाद स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण की शपथ ली और जल स्रोतों के संरक्षण हेतु संकल्पित हुए।कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक शिशुपाल सिंह जादौन ने उपस्थित जनों को बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रथम चरण दिनांक 19 से 27 मार्च 2026 तक जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इनमें जल स्रोतों का पूजन, नदियों, तालाबों के स्थलों पर श्रमदान, प्राचीन बावड़ी एवं कुओं की साफ-सफाई, तथा ग्राम स्तर पर रैली एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य समुदाय में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने यह भी बताया कि सेक्टर स्तर पर सभी प्रस्फुटन समितियाँ एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्रों द्वारा अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समिति श्रीमति गीता शर्मा अध्यक्ष, वीरेन्द्र शर्मा सचिव, मथुरा प्रजापति पूर्व पार्षद, आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment