गर्मियों में प्रति सप्ताह किसानों को मिलेगा ठंडा पेय पदार्थ शिवपुरी/बैराढ़- कृषि उपज मंडी समिति में गुरुवार दोपहर 1 बजे बैराढ़ तहसीलदार दृगपाल सिंह बैश ने मंडी सचिव नरेंद्र जैन की मौजूदगी में उपस्थित समस्त कृषकों (किसानों) को स्वयं के व्यय पर ठंडा पेयपदार्थ वितरण कर नई शुरुआत की है। कृषकों ने ठंडा पेयपदार्थ मिलने पर आभार किया है।
जहा तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों एक बैठक के दौरानअधिकारियों व व्यापारियों के बीच बातचीत हुई जिसमे आगामी गर्मियों में किसानों की चिंता करते हुए आपसी सहमति से ठंडा पेयपदार्थ वितरण को लेकर सहमति हुई। इसी क्रम में आज तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश द्वारा ठंडा पेयपदार्थ (जलजीरा) वितरण कराया। बही मंडी सचिव नरेंद्र जैन ने कहा कि बताया कि भारसाधक अधिकारी द्वारा इस पुनीत कार्य की आज से शुरुआत कर दी है और यह कार्य मंडी व व्यापारियों के आपसी सहमति से निरंतर समय-समय पर चलता रहेगा जिससे किसानों को गर्मियों में भी ठंडा पेयपदार्थ मिल सके। इस दौरान तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश,मंडी सचिव नरेंद्र जैन, मंडी कर्मचारी रविन्द्र त्रिवेदी, नागेंद्र यादव, संतोषी लाल शर्मा, अमन शर्मा, दिनेश जाटव, अतर सिंह, लल्ले रावत, मनीराम, राजेन्द्र व सुनील शर्मा मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment