---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, March 26, 2026

अग्रसेन विकास परिषद समिति ने मां राजेश्वरी मंदिर पर किया प्रसाद वितरण


शिवपुरी-
अग्रसेन विकास परिषद समिति के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चैत्र नवरात्रा के अवसर पर मॉं राजेश्वरी दरबार में श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी नमकीन का वितरण किया गया साथ ही सेवा कार्य करते हुए श्रीखेड़ापति दरबार में आयोजित 11 कन्याओं के नि:शुल्क विवाह समारोह में समिति की ओर से उपहार भेंट कर सेवा कार्य किया गया।

अग्रसेन विकास परिषद समिति की जिला अध्यक्ष दीपा बंसल ने बताया कि समिति को 2 साल पूर्ण हो चुके हैं। इस उपलक्ष्य में राजेश्वरी मां से आशीर्वाद लेकर फलारी नमकीन का वितरण किया गया। महिलाओं के द्वारा यह समिति हमारी ऐसे ही आगे बढ़ती रहे ऐसा आशीर्वाद मां से लिया गया, सभी ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया और साथ में खेड़ापति मंदिर पर 11 कन्याओं का विवाह होने जा रहा है उसमें उन कन्याओं को 11 साड़ी तोहफा के रूप में वितरण की गई। समिति के द्वारा श्री खेड़ापति सरकार से आशीर्वाद लिया इसमें उपस्थित महिलाएं जिला अध्यक्ष दीपा देवेन्द्र बंसल, महामंत्री संगीता जैन,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजू मित्तल, उपाध्यक्ष बबली अग्रवाल,उपाध्यक्ष रीना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिल्पी सिंघल, संगठन मंत्री रश्मि अग्रवाल, संगठन मंत्री सीमा अग्रवाल, कविता जैन, अर्चना अग्रवाल, रानी मंगल, रीता गुप्ता, नीलम जैन, अर्चना गुप्ता, अंजलि जैन साथ में रितिक गर्ग आदि सदस्य उपस्थित हुए।

 

No comments: