---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, April 14, 2026

जिला कांग्रेस कार्याय पर कांगे्रसियों ने मनाई संविधान निर्माता अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती


शिवपुरी-
जिला मुख्यालय स्थित गुना वायपास पर जिला कांग्रेस कार्यालय कांग्रेसजनों के द्वारा एकत्रित होकर भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया, जिसमें सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के संघर्षमय जीवन, उनके द्वारा दिए गए संविधान और सामाजिक समता के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना संभव है। 

इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और उनके सपनों के भारत के निर्माण हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, अरुण प्रताप चौहान, नरेंद्र मिश्रा, जगमोहन सेंगर, संजय चतुर्वेदी, साहबसिंह कुशवाह, नलिन पंडित, राजेंद्र गुर्जर राजू, अनिल उत्साही, शशि शर्मा, शिवानी राठौड़, कल्पना सिनोरिया, लक्ष्मी सिंह, विजय चौकसे, अर्जुन प्रताप सिंह, वीरेद्र खटीक, कमालुद्दीन, लक्ष्मण रावत, परसादी लाल, अशोक कुमार खटीक, उवेद हुसैन, टिंकल रजक, राजकुमार अग्रवाल, समीर ख़ान, आशीष पौराणिक, राजेंद्र शर्मा, अशोक बेडिया, नासिर ख़ान, मनोज जैन, पुनीत शर्मा, राजकुमार शाक्य, राजीव पांडे, कल्याण सिंह, नासिर ख़ान, आज़ाद ख़ान, सुखलाल आदि शामिल  रहे।

No comments: