---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, April 14, 2026

बाबा साहब के विचारों को मूर्त रूप दे रहे हैं नरेंद्र मोदी : प्रहलाद भारती


शिवपुरी-
भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पोहरी विधानसभा के सतनवाड़ा सुभाषपुरा मंडल के सतनवाड़ा कला गांव में धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर पोहरी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने बताया कि बाबा साहब ने नारी सशक्तिकरण के सिद्धांत को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति अधिनियम लाकर मूर्त रूप दे रहे हैं जिस समय पश्चिमी जगत में स्त्री को वोट का अधिकार एवं समानता का अधिकार दे अथवा न दे इस विषय पर विवाद चल रहा था उसी समय हमारे संविधान निर्माताओं ने पुरुषों के समान ही महिलाओं को समान मैत्रीय अधिकार देकर अपने प्राचीन भारतीय दृष्टिकोण का पालन किया था। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह धाकड़ ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतनवाड़ा सरपंच दिनेश चौधरी ने की कार्यक्रम में जिला मंत्री अवतार सिंह गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र सेन, रामनरेश रावत बूथ अध्यक्ष, ओमप्रकाश सेन, जितेन्द्र अग्रवाल, सोहनलाल वाथम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

No comments: