अम्बेडकर पार्क में किया वृक्षारोपण
शिवपुरी-सामाजिक न्याय,समानता एवं संवेधानिक मूल्यों के माध्यम से शोषित एवं वंचित वर्ग के अधिकारों को दिलबाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने बाले संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन और वंदन करते हैं उक्त उदगार आज शिवपुरी के फतेहपुर चौराहे पर स्थित अम्बेडकर पार्क में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने व्यक्त किये।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं समानता,उनके विचार हमें आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केशव सिंह तोमर एवं हरवीर सिंह रघुवंशी एवं विजय शर्मा ने भी बाबा साहब को महान समाज सुधारक बताया। भाजपा के पूर्व महामंत्री सोनू बिरथरे,युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गगन खटीक ने भी डॉ भीमराव अम्बेडकर को नमन किया।
जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन ने बताया कि इससे पूर्व अम्बेडकर पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोप कर सभी भाजपा नेताओं ने सामूहिक रूप से जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में वृक्षारोपण भी किया गया तत्पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री के पी परमार, लवलेश जैन, सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर, नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा,जंडेल सिंह गुर्जर पूर्व पार्षद बलबीर सिंह यादव, पार्षद सुधीर आर्य, मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह,जीतेन्द्र गुर्जर, नीरज तोमर,पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल, सीमा शिवहरे, डॉ रश्मि गुप्ता, आशीष बिंदल सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यक्रम उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment