शिवपुरी। माध्यमिक परीक्षा मण्डल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम 2026 में शिवपुरी के ही रहने वाले होनहार छात्र राहुल सिंघल पुत्र श्रीमती बबीता-विनोद सिंघल के द्वारा भी श्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया और कक्षा 12वीं में नियमित छात्र के रूप में 500 में से 463 अंक हासिल कर 93 प्रतिशत अंक हासिल किए। यहां राहुल सिंघल ने हिन्दी विषय में 88 अंक, हिन्दी में 92 अंक, बिजनेस स्टडीज में 96 अंक, बुक कीपिंग एवं एकाउंटेंसी में 94 अंक व इन्र्फोमेटिक प्रेक्टिस में 93 अंक हासिल कर विशेष योग्यता इन सभी विषयों में हासिल की। राहुल सिंघल क इस सफलता से उत्साहित उनके परिजन सौरभ गुप्ता ने बताया कि राहुल शुरू से ही पढ़ाई में अग्रणीय रहा है और हमें आशा थी कि वह वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा और जब घोषित परीक्षा परिणाम आया तो राहुल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 93 प्रतिशत अंक हासिल कर अंचल शिवपुरी सहित अपने घर-परिवार एवं समाज का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से समाज व परिवार में हर्ष की लहर व्याप्त है।

No comments:
Post a Comment