शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आमजन की सेवा के लिए बढ़ती गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए शीतल पेयजल उपलब्ध है इसे लेकर समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के नवीन अध्यक्ष गणेश धाकड़ के द्वारा अपनी टीम के साथ मिलकर स्थानीय माधवचौक पर पयाऊ को स्थापित किया और सभी साथियों के द्वारा शुभारंभ भी किया गया। बताना होगा कि समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद, शाखा शिवपुरी द्वारा सामाजिक सेवा के अंतर्गत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माधव चौक पर शीतल जल (ठंडा आर.ओ. वाटर) प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष गणेश धाकड़, सचिव अमित सहगल एवं कोषाध्यक्ष विवेक शर्मा, जिला समन्वयक विपिन शर्मा, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, वरिष्ठ भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, विजय अरोरा, एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा, तरुण अग्रवाल, हरिशरण गुप्ता, पुनीत गोयल, उमेश मित्तल, मनोज अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
भीषण गर्मी में आमजन को शीतल जल से मिलेगी राहत
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए आमजन को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्याऊ की व्यवस्था की गई है। परिषद द्वारा यह सेवा कार्य पूरे ग्रीष्मकाल के दौरान निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने इस सेवा कार्य को मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण बताते हुए परिषद के इस प्रयास की सराहना की।

No comments:
Post a Comment